कोरिया: आबकारी वृत्त बैकुंठपुर की टीम ने थाना पटना अंतर्गत ग्राम महोरा नवापारा में कार्रवाई करते हुए 8 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जब्त की। मामले में एक महिला के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।
जिला आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महोरा नवापारा निवासी आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59-क के अंतर्गत प्रकरण कायम किया गया। प्रकरण की विवेचना अधिकारी सूरज यादव कर रहे हैं।