छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप जारी, कहीं चलेगी हीट वेव तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान


रायपुर। प्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि, अगले दो दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और हीट वेव जैसी स्थिति बन सकती है।

शुक्रवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर और रायपुर में भी लू जैसे हालात रहे, जहां तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा, जो औसत से 3.7 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

बिलासपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रहा, जो औसत से 1.6 डिग्री ज्यादा था। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक था।

सरगुजा संभाग में गर्मी का प्रभाव

सरगुजा संभाग के जिलों में भी तापमान सामान्य से अधिक रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 5.3 डिग्री अधिक था। रात का तापमान 14.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था।


Post a Comment

Previous Post Next Post