राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च आएंगी रायपुर

 रायपुर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर आएंगी। 24 मार्च को वो छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगी। विधानसभा में होने जा रहे खास कार्यक्रम में वो शामिल होंगी। ये कार्यक्रम प्रदेश की स्थापना के रजत जयंती वर्ष को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। प्रबोधन कार्यक्रम नाम के आयोजन में राष्ट्रपति मुर्मू विधायकों से चर्चा करेंगी। वो सदन को संबोधित करेंगी। वे विधायकों की जिम्मेदारी, लोकतंत्र में विधानसभा की भूमिका, छत्तीसगढ़ की प्रगति और राज्य के विकास को लेकर अपने विचार साझा करेंगी। इस कार्यक्रम में विधायकों को सदन में काम करने को लेकर राष्ट्रपति अपनी ओर से टिप्स देंगी। राष्ट्रपति मुर्मू को भारतीय वायुसेना का विशेष विमान लेकर रायपुर आएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post