खुशबू निर्मलकर शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार से हुई सम्मानित, परिवार और समाज में हर्ष का माहौल

 


रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्य खेल अलंकरण समारोह राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 2021–2022-2023 के लिए खिलाड़ियों 97 पुरस्कार ग्राही खिलाड़ियों 76 लाख की पुरस्कार राशि मिली इसके अलावा पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में 60.33 लाख डाले गए शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार वर्ष 2021.2022 में इस कायकिंग कैनिंग (नौकायन) खेल में खुशबू निर्मलकर पिता-रिखी राम निर्मलकर कंकाली पारा रायपुर को पुरूस्कार के साथ 25हजार रुपए की राशि दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , खेल युवा कल्याण मंत्री टांक राम वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ,विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और अन्य विधायक गण उपस्थित थे।

खुसबू निर्मलकर के इस उपलब्धि पर रजक धोबी समाज गौरान्वित हैं।प्रदेश महासचिव चूड़ामणि निर्मलकर, सुषमा पंकज निर्मलकर,युवा प्रदेश अध्यक्ष राजा निर्मलकर,दिनेश निर्मलकर,यूवा महासचिव विनय निर्मलकर, नीरज निर्मलकर,चंद्रनारायन निर्मलकर, मुकेश मोनू निर्मलकर, मृत्युंजय निर्मलकर, रुस्तम निर्मलकर,राजू निर्मल, डॉ. धर्मेंद्र निर्मल ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post